अलवर: मारपीट के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Alwar, Alwar | Jun 9, 2026 ग्राम बड़ौदाकान। मातासुला-रायसर बजरी रॉयल्टी नाके पर काम करने वाले बलराम (30) की मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 31 मई की रात रायसर क्षेत्र में बलराम के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया था। 6 जून को तबीयत बिगड़ने पर उसे अलवर अस्पताल ले गए थे।