महोबा: कलेक्ट्रेट में रालोद ने किसानों, स्वास्थ्य और प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर डीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, मंडियों की नापतोल मशीनों की जांच, जिला महिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई।