होली के दिन फुलवारी गांव में सुमित पुत्र ओमप्रकाश के साथ गांव के ही दर्जन भर लोगों ने मारपीट की थी। जिसमें लगी चोटों के चलते सुमित की मौत हो गई थी। इसके बाद पलवल सदर थाने में 6 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे नंबर 48 में हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। इस मामले में राहुल पुत्र बबल जिसे मुख्य आरोपित बताया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले इस मामले में सोनू व मोनू पुत्रान नानक चंद तथा सुमित व आकाश पुत्रान ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है। तथा एक आरोपित की उम्र कम होने के उसे बाल सुधार घर भेजा गया था। अभी 6 अन्य लोगों की गिरफ्तारी बाकी है
Palwal, Palwal | Jun 3, 2026