दशाश्वमेध घाट पर अक्षय तृतीया पर स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा कर किया दान-पुण्य
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2025 वाराणसी में बैशाख माघ पर अक्षय तृतीय के अवसर पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने स्नान कर पूजा पाठ कर दान किया। दशाश्वमेध घाट के महंत अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर्व पर महिलाएं स्नान कर दान पुण्य करती है, आज के दिन दान पुण्य करने वालों को कभी क्षय नहीं होता है। इसलिए इसको अक्षय तृतीया कहा जाता है।