विश्वनाथ धाम में अक्षय तृतीया पर श्रीहरि बद्रीनारायण का भव्य श्रृंगार एवं श्रावण कालीन परंपरागत 'कुंवरा' की स्थापना हुई
Sadar, Varanasi | Apr 30, 2025 अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित श्रीहरि विष्णु के बद्रीनारायण स्वरूप का अत्यंत भव्य एवं दिव्य श्रृंगार संपन्न किया गया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा सनातन परम्परा के निर्वाह हेतु एक और महत्वपूर्ण पहल की गई।