मेवाड़ की सदियों पुरानी परम्परा पुनः जीवंत कर
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक व भोग
उदयपुर.मेवाड़ की गौरवशाली एवं शताब्दियों पुरानी धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हुए मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान, श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पूर्ण श्रद्धाभाव से श्री जगदीश मंदिर में विराजित ठाकुरजी श्री जगन्नाथ रायजी को रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में पारम्परिक पोशाक एवं भोग-प्रसाद सामग्री श्रद्धापूर्वक अर्पित की। परम्परानुसार भगवान श्री जगन्नाथ रायजी को धारण कराई जाने वाली यह विशेष पोशाक राजमहल से धार्मिक शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुँचाई गई।
इस अवसर पर राजमहल से श्री जगदीश मंदिर तक पारम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के अग्रभाग में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी अनुशासित परेड करती हुई चल रही थी। उनके पीछे पैलेस बैण्ड मधुर स्वरलहरियाँ प्रस्तुत करता हुआ आगे बढ़ रहा था। धर्मसभा के सदस्�