Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर निगम की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, निगम आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाही, सड़क पर रखी भट्टी एवं बेंचों को किया जब्त देहलीगेट, धानमंडी क्षेत्र के हटाए अवैध अतिक्रमण, दो ट्रैक्टर सामान जब्त उदयपुर। भगवान जगन्नाथ स्वामी की गुरुवार को आयोजित होने वाली भव्य रथयात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। अभियान के दौरान देहली गेट, घांचीवाड़ा, तीज का चौक तथा धानमंडी क्षेत्र में सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को देखते हुए रथयात्रा मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर सड़क एवं मार्गों पर रखे गए अवैध सामान, अस्थायी अतिक्रमण तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को हटाया। कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम के पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने किया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश भी दी तथा चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो नियमानुसार जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान धानमंडी थाना अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से रथयात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। सड़क पर रखी भट्टी, निगम ने किया जब्त। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार देहलीगेट पर राजलक्ष्मी मिष्ठान भंडार के बाहर सार्वजनिक स्थान पर लोहे की बेंच उपर दो गैस भट्टी में खाने की सामग्री बन रही थी। मुख्य बाजार में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था इस कारण निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी द्वारा तुरंत कार्रवाही करते हुए दोनों भट्ठियों को बैंच समेत जब्त किया गया। निगम आयुक्त की शहरवासियों से अपील। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहरवासियों, व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन का सहयोग करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026

MORE NEWS

मेवाड़ की सदियों पुरानी परम्परा पुनः जीवंत कर
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक व भोग

उदयपुर, 15 जुलाई।

मेवाड़ की गौरवशाली एवं शताब्दियों पुरानी धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हुए मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान, श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पूर्ण श्रद्धाभाव से श्री जगदीश मंदिर में विराजित ठाकुरजी श्री जगन्नाथ रायजी को रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में पारम्परिक पोशाक एवं भोग-प्रसाद सामग्री श्रद्धापूर्वक अर्पित की। परम्परानुसार भगवान श्री जगन्नाथ रायजी को धारण कराई जाने वाली यह विशेष पोशाक राजमहल से धार्मिक शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुँचाई गई।

इस अवसर पर राजमहल से श्री जगदीश मंदिर तक पारम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के अग्रभाग में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी अनुशासित परेड करती हुई चल रही थी। उनके पीछे पैलेस बैण्ड मधुर स्वरलहरियाँ प्रस्तुत करता हुआ आगे बढ़ रहा था। धर्मसभा के सदस्य एवं पंडितगण पारम्परिक पोशाक तथा भोग-प्रसाद के थाल सुव्यवस्थित रूप से लेकर मंदिर पहुँचे। शोभायात्रा में चँवरदार परम्परानुसार चँवर सेवा करते हुए चल रहे थे, जबकि छड़ीदार अग्रभाग में राजपरम्परा का निर्वहन कर रहे थे। श्रद्धालु भगवान श्री एकलिंगनाथ एवं भगवान श्री जगन्नाथ रायजी के जयघोष करते हुए राजमहल से जगदीश चौक होते हुए मंदिर पहुँचे।

उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण मेवाड़ के 57वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा जगत सिंह प्रथम द्वारा कराया गया था तथा इसकी प्रतिष्ठा विक्रम संवत् 1709 की वैशाख पूर्णिमा को सम्पन्न हुई थी। तभी से मेवाड़ के महाराणाओं द्वारा यहाँ धार्मिक अनुष्ठानों, उत्सवों, दान-पुण्य एवं दैनिक पूजन-सेवा की गौरवशाली परम्परा का सतत निर्वहन किया जाता रहा है। अपने पूर्वजों की इसी समृद्ध विरासत का अनुसरण करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ आज भी पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ इन परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन कर मेवाड़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को जीवंत बनाए हुए हैं। Lakshyaraj Singh Mewar

मेवाड़ की सदियों पुरानी परम्परा पुनः जीवंत कर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक व भोग उदयपुर, 15 जुलाई। मेवाड़ की गौरवशाली एवं शताब्दियों पुरानी धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हुए मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान, श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पूर्ण श्रद्धाभाव से श्री जगदीश मंदिर में विराजित ठाकुरजी श्री जगन्नाथ रायजी को रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में पारम्परिक पोशाक एवं भोग-प्रसाद सामग्री श्रद्धापूर्वक अर्पित की। परम्परानुसार भगवान श्री जगन्नाथ रायजी को धारण कराई जाने वाली यह विशेष पोशाक राजमहल से धार्मिक शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुँचाई गई। इस अवसर पर राजमहल से श्री जगदीश मंदिर तक पारम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के अग्रभाग में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी अनुशासित परेड करती हुई चल रही थी। उनके पीछे पैलेस बैण्ड मधुर स्वरलहरियाँ प्रस्तुत करता हुआ आगे बढ़ रहा था। धर्मसभा के सदस्य एवं पंडितगण पारम्परिक पोशाक तथा भोग-प्रसाद के थाल सुव्यवस्थित रूप से लेकर मंदिर पहुँचे। शोभायात्रा में चँवरदार परम्परानुसार चँवर सेवा करते हुए चल रहे थे, जबकि छड़ीदार अग्रभाग में राजपरम्परा का निर्वहन कर रहे थे। श्रद्धालु भगवान श्री एकलिंगनाथ एवं भगवान श्री जगन्नाथ रायजी के जयघोष करते हुए राजमहल से जगदीश चौक होते हुए मंदिर पहुँचे। उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण मेवाड़ के 57वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा जगत सिंह प्रथम द्वारा कराया गया था तथा इसकी प्रतिष्ठा विक्रम संवत् 1709 की वैशाख पूर्णिमा को सम्पन्न हुई थी। तभी से मेवाड़ के महाराणाओं द्वारा यहाँ धार्मिक अनुष्ठानों, उत्सवों, दान-पुण्य एवं दैनिक पूजन-सेवा की गौरवशाली परम्परा का सतत निर्वहन किया जाता रहा है। अपने पूर्वजों की इसी समृद्ध विरासत का अनुसरण करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ आज भी पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ इन परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन कर मेवाड़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को जीवंत बनाए हुए हैं। Lakshyaraj Singh Mewar

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026

मेवाड़ की सदियों पुरानी परम्परा पुनः जीवंत कर
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक व भोग

उदयपुर.मेवाड़ की गौरवशाली एवं शताब्दियों पुरानी धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हुए मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान, श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पूर्ण श्रद्धाभाव से श्री जगदीश मंदिर में विराजित ठाकुरजी श्री जगन्नाथ रायजी को रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में पारम्परिक पोशाक एवं भोग-प्रसाद सामग्री श्रद्धापूर्वक अर्पित की। परम्परानुसार भगवान श्री जगन्नाथ रायजी को धारण कराई जाने वाली यह विशेष पोशाक राजमहल से धार्मिक शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुँचाई गई।

इस अवसर पर राजमहल से श्री जगदीश मंदिर तक पारम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के अग्रभाग में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी अनुशासित परेड करती हुई चल रही थी। उनके पीछे पैलेस बैण्ड मधुर स्वरलहरियाँ प्रस्तुत करता हुआ आगे बढ़ रहा था। धर्मसभा के सदस्�

मेवाड़ की सदियों पुरानी परम्परा पुनः जीवंत कर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक व भोग उदयपुर.मेवाड़ की गौरवशाली एवं शताब्दियों पुरानी धार्मिक परम्परा का निर्वहन करते हुए मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान, श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पूर्ण श्रद्धाभाव से श्री जगदीश मंदिर में विराजित ठाकुरजी श्री जगन्नाथ रायजी को रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में पारम्परिक पोशाक एवं भोग-प्रसाद सामग्री श्रद्धापूर्वक अर्पित की। परम्परानुसार भगवान श्री जगन्नाथ रायजी को धारण कराई जाने वाली यह विशेष पोशाक राजमहल से धार्मिक शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुँचाई गई। इस अवसर पर राजमहल से श्री जगदीश मंदिर तक पारम्परागत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के अग्रभाग में सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी अनुशासित परेड करती हुई चल रही थी। उनके पीछे पैलेस बैण्ड मधुर स्वरलहरियाँ प्रस्तुत करता हुआ आगे बढ़ रहा था। धर्मसभा के सदस्�

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026

उदयपुर वासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं-जय शंकर राय, नेशनल चेयरपर्सन, HRCCC

उदयपुर वासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं-जय शंकर राय, नेशनल चेयरपर्सन, HRCCC

Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026