बीसलपुर: खाडेपुर गांव में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खांडेपुर में एक 82 वर्षीय वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव के निर्देश पर एसओजी व सर्विलांस सहित कई टीमों का गठन किया गया है।