हाजीपुर: साइबर बदमाशों ने एपीके फाइल भेजकर खाते से उड़ाए ₹58 हजार
नगर थाना के हथसारगंज वार्ड के रहने वाले संजीव गौतम के ह्वाट्सएप पर एंड्रायड पैकेज कीट भेजकर साइबर बदमाशों ने उनके खाते से 58 हजार 499 रुपए उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार साइबर बदमाशों ने संजीव गौतम के ह्वाट्सऐप पर एपीके भेजा। भूलवश उनसे उस पर क्लिक हो गया। इसके बाद उसके मोबाइल पर काल फारवाडिंग शुरू हो गया। अवैध निकासी कर ली गई।