मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति एवं विधि-व्यवस्था की बैठक संपन्न
शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी : उपायुक्त
सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
हजारीबाग: मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति एवं विधि-व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी शामिल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपसी एकता, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मुहर्रम पर्व मनानी है। उन्होंने सभी समुदायों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन एवं आत्मसंयम के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आमजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें�