बरहेट: प्रखंड परिसर स्थित धुमकुडिया भवन में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई
शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की। इसमें मुख्य रूप से SIR और संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई ।बैठक में पार्टी के वक्ताओं ने SIR की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को इसके महत्व से अवगत कराया।बैठक में प्रखंड कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।