खेरागढ़: खेरागढ़ सीएचसी में डिजिटल सुविधा शुरू, अब ओपीडी पर्चे होंगे कंप्यूटरीकृत
Kheragarh, Agra | May 22, 2026 खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अब मरीजों के ओपीडी पर्चे पूरी तरह कंप्यूटरीकृत सिस्टम से बनाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में इसके लिए चार अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां मरीजों का पंजीकरण कर तुरंत पर्चे जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके स