घड़साना: रीको एरिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घडसाना थाना पुलिस ने रीको एरिया में कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल में एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से एक अवैध पिस्टल में एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।