गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- इसमें किसी का कसूर नहीं, पुलिस जांच में जुटी
शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा भलुआही ब्रह्मस्थान के समीप एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह किराये के मकान में रहती थी। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया था।रविवार की दोपहर यह मामला प्रकाश में आया है।मृतका की मां और बहन ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।