सदर: साले पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया, कोर्ट में सरेंडर से पहले दबोचा
Sadar, Lucknow | Jul 9, 2026 कैसरबाग पुलिस ने साले पर जानलेवा फायरिंग के मुख्य आरोपी मोहम्मद इल्यास उर्फ अत्तू को परिवर्तन चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद कोर्ट में सरेंडर की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने पारिवारिक रंजिश के चलते 70 हजार रुपये में .32 बोर की रिवॉल्वर खरीदकर साले फज़ील हुसैन पर कई राउंड फायरिंग करने की बात