मुंगेर: 11 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ दो लोगों को मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कूटी व साइकिल भी जब्त
Munger, Munger | Mar 13, 2024 पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान जारी है।इस दौरान मुंगेर पुलिस द्वारा जमालपुर मे कुल-11 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया गया एवं 01 स्कूटी, 01 साइकिल को जप्त करते हुए 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।