अनूपगढ़: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अनूपगढ़ की उपकारागृह रोड पर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। आतंकी हमले के विरोध में और मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अनूपगढ़ की उपकारागृह रोड पर स्थित लाजवंती अस्पताल में रक्त कोष फाउंडेशन और भारत विकास परिषद के सयुंक्त तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं।