अनूपगढ़: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामसिंहपुर में कार्रवाई करते हुए दुकानों से भरे सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज शनिवार शाम 5 बजे रामसिंहपुर में मोबाइल दुग्ध विक्रेता से दूध के दो सैंपल, शर्मा मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, दशमेश निर्मल वाटर से प्यूरीफाइड पानी के 2 व मैसेज धर्मवीर ट्रेडिंग कंपनी से रस्क, फ्रूट ड्रिंक व मैंगो शेक के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खुड़िया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।