अनूपगढ़: अनूपगढ़ नगर पालिका ने विशेष अभियान के तहत मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों से गोवंशों को पकड़कर गौशाला भिजवाया
एसडीएम सुरेश राव के निर्देशानुसार नगर पालिका के द्वारा निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका के एसआई कपिल जावा ने आज शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई के नेतृत्व में आज अनूपगढ़ के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों से कुल 77 पशुओं को पकड़ कर शहर की विभिन्न गौशालाओ में भिजवाया गया है।