अनूपगढ़: आरसीपी कॉलोनी स्थित 2 सरकारी क्वार्टरों में हुई चोरी, चोरों ने पानी की मोटर, लोहे की ग्रिल, पाइपलाइन व वायर किए पार
अनूपगढ़ की आरसीबी कॉलोनी में स्थित रामलीला ग्राउंड के पास सहकारिता विभाग के दो सरकारी क्वार्टरो में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सहकारिता निरीक्षक सुरेश कुमार ने आज शनिवार सुबह 10:30 बजे बताया कि चोर पानी की मोटर, गर्म पानी करने की रॉड, बिजली की वायरिंग,पाइपलाइन,स्पीकर व लोहे की ग्रिल सहित अन्य सामान चुराकर मौके से फरार हो गए हैं।