निघासन तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद है। निघासन एसडीएम राजीव निगम ने गजियापुर गांव में खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर दो ट्राली व एक रैपर मशीन को कब्जे में लिया और दो आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है। निघासन एसडीएम राजीव निगम ने मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दिया है।