कर्वी: विशेष अभियान में शिवरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवरामपुर चौकी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों बड़का पटेल और सुरेश चन्द्र पटेल निवासी मछरिया को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक रमेश मिश्रा ने हमराही आरक्षियों के साथ कार्रवाई की। रविवार शाम 5:40 बजे प्रेसनोट जारी किया गया। दोनों पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वारंट था।