भीलवाड़ा: सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आगाज़, पोस्टर विमोचन के साथ दक्षिणी प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन को सौंपी गई जिम्मेदारी
भीलवाड़ा। शहर में आगामी 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। इसी क्रम में गुरुवार को गांधी नगर स्थित श्री निंबार्क आश्रम में पूज्य महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।