टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा
टाटीझरिया प्रखंड में सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान। श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया त्योहार, व्रतियों ने सुनी सत्यवान-सावित्री की कथा। अखंड सौभाग्य का पर्व वट सावित्री व्रत पूरी आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।