गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के अकटहवा टोला निवासिनी विवाहिता ने ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप
संगीता नाम की विवाहिता ने हत्या के प्रयास का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। खोराबार थाना क्षेत्र के अक्टूबर टोला की रहने वाली संगीता ने बताया कि 4 मई को ससुराल वालों ने उसे फंदे से लटका कर मारने का प्रयास किया। इस मामले में खोराबार पुलिस से इंसाफ न मिलने पर विवाहिता दर-दर भटक रही है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों से अभी भी उसे जान का खतरा बना हुआ है।