भितरवार: ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह का नगर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
नगर भितरवार में ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्टी पदअधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर आगमन के दौरान स्वागत कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।