राजपुर: NH343 सड़क राजपुर के नाली निर्माण की स्थिति देखने रायपुर से पहुंचे अधिकारी, 5 वाहनों में आया काफिला
बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे 343 सड़क निर्माण के दौरान बन रही नाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। शहर के बीचों-बीच बनाई जा रही नाली की ऊंचाई 3 से 4 फीट तक पहुंच जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नाली सड़क से ज्यादा ऊंची बना दी गई है, जिससे बरसात के समय पानी की निकासी बाधित होगी और पूरा शहर जलमग्न होने की आशंका