मोहड़ा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Muhra, Gaya | Jul 4, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत अरई–सेवतर मुख्य मार्ग पर सारसु मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सारसु टोला बेलदारी गांव निवासी हरिहर चौहान के 35 वर्षीय पुत्र ईश्वर चौहान के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर चौहान शनिवार की शाम सेवतर बाजार से अपने घर लौट रहे थे।