बक्सर: बक्सर में डीएम और एसपी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
Buxar, Buxar | Sep 29, 2025 श्री दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सख्ती और सतर्कता बरती जा रही है। डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह एवं एसपी शुभम आर्य ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों में की गई सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व अन्य की जानकारी ली।