दतिया: जिला प्रशासन की भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, हमीरपुर मौजा में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया
Datia, Datia | May 18, 2026 जिला प्रशासन की भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 18 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया हमीरपुर मौजा में अतिक्रमणकारियों पर जेसीबी चली। प्रशासन ने भू- माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हमीरपुर मौजा स्थित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के निर्देश पर सोमवार की दोपहर कार्रवाई की गई। सर्वे नंबर 166,187 और 188 हमीरपुर मौजा पर चली जेसीबी.