पटना ग्रामीण: पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में एक घर से ₹6 लाख के जेवरात और कीमती सामान चोरी, वारदात CCTV में कैद
बाईपास थाना क्षेत्र स्थित एक घर से शुक्रवार की शाम एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ने घर से सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामानों की चोरी कर ली। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शनिवार सुबह करीब 10:00 CCTV फुटेज सामने आई है जिसमें साफ तौर पर चोर को देखा जा सकता है।