धनौरा: गजरौला में सेल्समैन से लूट का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुमराला पुलिस चौकी के पास से किया गिरफ्तार
शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रोहताश दाल कारोबारी मनोज अग्रवाल के यहां सेल्समैन है। बीती मंगलवार रात रोहताश बाइक से गांव सिहाली जागीर से नकदी लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गजरौला में मोहल्ला अलीपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोकते हुए बैग लूटने की कोशिश की थी। रोहताश के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की थी।