आगरा: मगरमच्छ से पिता को बचाने वाले वीर बालक को सम्मान, मत्स्य मंत्री ने सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता
आगरा पहुंचे मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मगरमच्छ से पिता को बचाने वाले वीर बालक को सम्मानित किया। बच्चे को वीर बाल पुरस्कार और ₹51,000 की राशि दी गई। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चे से संवाद कर उसका उत्साह बढ़ाया। यह सम्मान समरसता, साहस और समान अवसर का प्रतीक है।