आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को दबोचा गया
जीआरपी थाना आगरा कैण्ट पुलिस ने रेलवे स्टेशन आगरा कैण्ट से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त निजाम निवासी थाना मलपुरा जनपद आगरा है, जिसके विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।