आगरा: नाबालिग बालिकाओं की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त को रोहता चौराहे से गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं की तस्वीरों को अश्लील फोटो के साथ मर्ज कर सोशल मीडिया पर वायरल करने, राह चलते अभद्र टिप्पणियां व गलत हरकत कर प्रताड़ित करने के मामले में अभियुक्त रुबेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, जिससे पीड़ित बालिकाएं मानसिक रूप से आहत हुईं।