तरबगंज: तरबगंज के किंधौरा में दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
तरबगंज क्षेत्र के किंधौरा निवासिनी विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर पति समेत छः आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में पांच लाख की नगदी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे व कई बार जान से मारने का भी प्रयास किया। बीते 10 जुलाई को उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।