कोरबा: 1 मई से शुरू होंगे जनसमस्या निवारण शिविर, 37 स्थानों पर समाधान की व्यवस्था
Korba, Korba | Apr 30, 2026 जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 1 मई से “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर पूरे जिले में 37 शिविरों का कैलेंडर जारी किया गया है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की शुरुआत 1 मई को कटघोरा के धनरास से होगी। इसके बाद मई और जून माह में विभिन्न जनपद प