बिलग्राम: नोनखारा में पिता की मौत के सदमे में बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, बहन ने कमरे में लटका देखा शव
सांडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना शनिवार रात की है जब बहन उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंची और शव लटका देख चीख पड़ी।मृतक की पहचान कसहा मजरा नोनखारा निवासी 23 वर्षीय सचिन पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है। वह गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और हाल ही में अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने घर आया था।