आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथलेश तिवारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की जवाबदेही तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा हुई।
माननीय शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों में बेहतर और अनुशासित शिक्षण वातावरण विकसित किया जाए। बच्चों के सीखने के स्तर (लर्निंग लेवल) में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास हों और सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से समयबद्ध रूप से पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस उच्च स्तरीय बैठक में गोपालगंज सदर विधायक श्री सुभाष सिंह, जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित शिक्षा विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Gopalganj #EducationDepartment #MithileshTiwari #SchoolReview #QualityEducation #BiharGovernment #GopalganjAdministration
Bihar Education Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Gopalganj, Bihar | Jul 8, 2026