मिली जानकारी के अनुसार, पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी धर्मपाल की 8 वर्षीय पुत्री निहारिका अपने परिजनों के साथ ऑटो में सवार होकर धामापुर जा रही थी। जैसे ही ऑटो जहानी खेड़ा रास्ते पर पहुँचा, चालक के नियंत्रण खो देने के कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार अन्य लोगों को भी चोटें आईं, लेकिन निहारिका को गंभीर चोट लग गयी।