विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम( VVVP) 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से युवाओं का वर्चुअल संवाद
–––
–––
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVVP) 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को युवाओं के साथ वर्चुअली संवाद किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, माय भारत के अधिकारियों तथा युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।
इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के 252 जिलों से चयनित 403 युवाओं ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने तथा देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026