मुरैना नगर: मुरैना जेल में 'न्याय का दरबार', विशेष लोक अदालत में सुलह से बंदियों को मिली राहत
मुरैना में बीते दिन जिला जेल परिसर में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ।राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह पहल की गई।वर्चुअल माध्यम से मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने शुभारंभ किया।राजीनामा योग्य आपराधिक मामलों के लिए खंडपीठ बनाकर सुलह के जरिए निराकरण किया गया।इससे बंदियों को राहत मिली।कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण व जेल अधिकारी रहे.