गोरखपुर: बस स्टैंड पर ठगी का खेल, लालच में बुलाकर सुनसान जगह पर उतरवाए सारे गहने
गोरखपुर में लोगों को झांसे में लेकर गहने चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर मौका पाकर उनके कीमती जेवर लेकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार, 3 जून को एक दंपति गोरखपुर बस स्टैंड के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके सामने रूमाल में बंधा एक बंड