करेरा: सिकंदरा आरटीओ बैरियर पर हंगामा, बस ड्राइवर और सवारियों से मारपीट, सड़क पर लगाया जाम
करैरा क्षेत्र के सिकंदरा आरटीओ बैरियर पर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब टूरिस्ट बस के ड्राइवर और सवारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई घटना से आक्रोशित बस में सवार लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया,जिससे यातायात प्रभावित हो गया सूचना मिलते ही करैरा एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ मौके पर पहुंचे और हालात को संभालते हुए समझाइश देकर जाम खुलवाया ।