चान्दन: कामदेवडीह गांव: घरेलू कलह में पति और सौतन ने महिला से की मारपीट
Chanan, Banka | Apr 30, 2026 कामदेवडीह गांव में गुरु को घरेलु कलह में पति एवं सौतन ने नीलम देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज दोपहर करीब ढाई बजे कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति माकू यादव एवं सौतन अनिता देवी सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।