होशंगाबाद नगर: आरटीओ लिखी बोलेरो गाड़ी रातापानी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सागौन की तस्करी करते पकड़ाई,आरोपी गिरफ्तार,जांच के दिए आदेश
रातापानी टाइगर रिजर्व अंतर्गत देलावाड़ी परिक्षेत्र में आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की तख्ती लगी गाड़ी से सागौन तस्करी का मामला सामने आया है। पकड़ी गई गाड़ी और तस्कर दोनों नर्मदापुरम के हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे आरटीओ प्रमोद कापसे के अनुसार तस्कर आरटीओ की तख्ती लगी गाड़ी से किस किस काम में उपयोग कर अपराध कर रहे थे। जांच की जा रही है।