शुक्रवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने विधानसभा के चौथे दिन सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।