गुलाबगंज: गुलाबगंज में संत, महंत व समाजजनों ने गोमाता संरक्षण के लिए तहसील कार्यालय पहुंचकर पीएम से लगाई गुहार
पूरे देश के साथ गुलाबगंज मे मंगलवार दोपहर 3 बजे सनातनियों संत महंत पुजारी और अन्य समाजजनो ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के जरिए गोमाता की रक्षा सुरक्षा संरक्षण देने, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर गोमाता का दर्जा दिलाने की मांग की।