तारानगर: जवानीपुरा-सांत्यू रोड पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 54 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
तारानगर थानांतर्गत गांव जवानीपुरा-सांत्यू रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने पर पैदल जा रहे एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को लेकर थाने में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।तारानगर थाना पुलिस के अनुसार उम्मेद सिंह राजपूत निवासी सात्यूं ने रिपोर्ट दी कि उसके ताऊ के बेटे रोहिताश सिंह की जवानीपुरा के पास खेत से आते ट्रेक्टर की टक्कर मारने से मौत हो गई।