🚨 थाना गोपालपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 7 किलो 700 ग्राम गांजे के पौधे जप्त
📌 कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:
निर्देशन एवं मार्गदर्शन: पुलिस मुख्यालय भोपाल के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे व भैरूंदा एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक: 06.11.2026
सूचना व दबिश: थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना और संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खेत पर दबिश दी गई।
आरोपी का नाम: अमर सिंह पिता गंगाराम हरियाले, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम चीचली।
⚖️ जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई:
बरामदगी: आरोपी के खेत की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 06 नग गांजे के बड़े-बड़े पौधे बरामद किए गए।
वजन व कीमत: जप्त किए गए अवैध गांजे का कुल वजन 7 किलोग्राम 700 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये है।
अपराध पंजीबद्ध: आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#Madhya Pradesh Police
#mohdept
#igpbhopalrural
#Dig_bhopal_rural_range
#jansampark_sehore
Ashta, Sehore | Nov 9, 2026